MP CM Oath Ceremony: आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव, PM मोदी समेत ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

MP CM Oath Ceremony

MP CM Oath Ceremony: आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव शपथ ग्रहण करने वाले हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 11:30 बजे से एक कार्यक्रम रखा गया है जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की गई है। यहां पर मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल की शपथ भी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता यहां पर मौजूद रहने वाले हैं।

शामिल होंगे ये मेहमान

भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, मणिपुर सीएम एन बिरेन सिंह, मेघालय सीएम कोनराड सरमा, नागालैंड सीएम नेफियू रियो भी शामिल होने वाले हैं।

मुख्यमंत्री के इस शपथ ग्रहण समारोह के संबंध में मध्य प्रदेश बीजेपी और चीफ मिनिस्टर ऑफिस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी दी गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को 11:30 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने की जानकारी दी गई है। जनता से मिले स्नेह और आशीर्वाद का जिक्र भी इसमें किया गया है।

नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में रखा गया है। इसके लिए स्टेडियम में डोम बनाया गया है, जहां पर 2000 लोग बैठ सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक दर्जन से ज्यादा नेता अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। सभी दिग्गज नेताओं के लिए यहां तीन हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं। 11:30 से 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

MP CM Oath Ceremony

शिवराज ने खुद लिया जायजा

नए मुख्यमंत्री के इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लेने के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मौके पर पहुंचे और सारी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अलग-अलग राज्यों से अतिथि पधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह इस गरिमापूर्ण समारोह की सारी व्यवस्था देखें। उन्होंने इस दौरान सभी के एक साथ होने की बात भी कही।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews