
MP Election 2023 : ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री को टिकट देकर सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल का टिकट काट दिया है। टिकट कटने के बाद से मुन्ना लाल समर्थक हंगामा कर रहे है। रात को चक्काजाम करने के बाद आज मुन्नालाल समर्थकों ने सिंधिया के महल जय विलास पैलेस के अंदर प्रदर्शन किया।
[dgv_vimeo_video id=”876816502″]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सिंधिया की गाड़ी के सामने लेट गए, उनके पैरों में गिर गए और टिकट बदलने की मांग की। महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर सिंधिया भी उनके साथ जमीन पर बैठ गए और उन्हें समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया।
[dgv_vimeo_video id=”876819150″]
कार्यकर्ताओं ने महल के अंदर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पार्टी ने गलत टिकट दिया है। मुन्नालाल गोयल हमेशा जनता के सुख दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं लेकिन माया सिंह कहीं दिखाई नहीं देती तो फिर पार्टी ने उन्हे किस आधार पर टिकट दिया। इस टिकट को बदलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने महाराज से निवेदन करने आये हैं लेकिन हमारी बात पार्टी ने नहीं सुनी तो हम सब इस्तीफा तक दे सकते हैं।
[dgv_vimeo_video id=”876817190″]
[dgv_vimeo_video id=”876819673″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
