खर्चीली पत्नी के लिए पति ने रची हत्या की साजिश, इस तरह हुआ ग्वालियर मर्डर मिस्ट्री का खुलासा

MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी वो भी सिर्फ इस कारण की पत्नी ज्यादा शॉपिंग करती थी। युवक ने दावा किया कि वह अपनी पत्नी की अधिक शॉपिंग से परेशान हो गया था।
GWALIOR

MP: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है, दरअसल एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी अधिक शॉपिंग किया करती थी, वह उसके खर्च उठाने में नाकाम साबित हो रहा था। जिस कारण उसने अपनी पत्नी को मारना उचित समझा। यह एक ऐसी घटना है जिसकी कल्पना करना भी बहुत ज्यादा मुश्किल है। आपको बता दें, अजय भार्गव नाम के युवक ने करीबन 7 साल तक रिलेशन रखने के बाद अपनी पत्नी मुस्कान से शादी की थी।

इस घटना को अंजाम देने के लिए और हत्या को एक सड़क हादसे में बदलने के लिए पति अजय ने अपने दोस्त को ढाई लाख रुपए दिए थे। इस हत्या की योजना बहुत ही बारीकी से रची गई थी पुलिस को ही इस घटना की सच्चाई पता करने में 11 दिन लग गए, हर कोई इसे एक एक्सीडेंट समझ रहा था।

छोटी सी गलती से खुली सच्चाई

अजय ने यह बात कबूली कि उसने क्राइम सीरियल और वेब सीरीज देखकर चालाकी से यह योजना बनाई थी ताकि पुलिस को शक ना हो। लेकिन फिर भी एक छोटी सी गलती के कारण पुरी योजना का पर्दाफाश हो गया। जिसके चलते पुलिस ने देर ना करते हुए अजय और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लेने के बाद ही अजय ने खुद ब खुद अपना जुर्म कबूल किया और मुस्कान के खर्चों की बात बताई। उसने पुलिस को बताया कि दिन-ब-दिन मुस्कान के खर्चे बढ़ते जा रहे थे और इस बढ़ती महंगाई में उसके सारे खर्चे उठाना उसके लिए मुश्किल होता जा रहा था।

जानें पूरा मामला

13 अगस्त की शाम ग्वालियर के पोश एरिया गार्डन सिटी के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। झांसी रोड थाना पुलिस को तुरंत सूचित किया गया कि एक लोडिंग वाहन ने एक्टिवा सवार भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयंकर हादसे में बहन मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से घायल है। घायल को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें, पुलिस को सूचना देने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति ही था। मृतका के पति यानी अजय ने पुलिस को एक्सीडेंट की जानकारी देते हुए बताया कि एक लोडिंग वाहन ने उसकी पत्नी और साले को जोरदार टक्कर मार दी वे दोनों जोरासी वाले हनुमान मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

पुलिस को कैसे हुआ था शक

दरअसल, एक सुरक्षा कैमरे यानी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वीडियो में घटना के दौरान सभी लोग जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वहां कोई भी लोडिंग वाहन नजर नहीं आ रहा था। वीडियो में एक कार दिख रही थी जो लगातार मुस्कान और उसके भाई का पीछा कर रही थी। जब इस बारे में अजय से दोबारा पूछताछ की गई और पूछा गया कि वहां कार थी कोई लोडिंग वाहन नहीं था। तब अजय ने कहा कि हो सकता है कार भी एक्सीडेंट में शामिल हो। अजय का यह जवाब सुनने के बाद पुलिस को शक हुआ और उन्होंने अजय से कड़क पूछताछ की।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews