मंगलवार को पचमढ़ी में मोहन कैबिनेट बैठक, लिए जा सकते है कई अहम फैसले

मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी के राजभवन में होगी।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) 33 करोड़ के विकास कार्यों की भी सौगात देंगे।
mohan yadav

Bhavantar Scheme

Mohan Cabinet Meeting 2025 : 3 जून मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह जी के सम्मान में पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी।इससे पहले मार्च 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के नेतृत्व में कैबिनेट की मीटिंग पचमढ़ी में हुई थी।

इस बैठक में मध्य प्रदेश के विकास के हित में कई अहम फैसले लिए जा सकते है। कैबिनेट बैठक के अलावा सीएम पर्यटन और अन्य विभागों से जुड़े कुल 33.88 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान नर्मदापुरम रेंज के पुलिस बल के अलावा अन्य जिलों से भी सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात व्यवस्था को कुछ समय के लिए परिवर्तित के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

कैबिनेट बैठक में लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

इस बैठक में पचमढ़ी के पूर्व जागीरदार राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। इसके साथ ही नर्मदांचल क्षेत्र में किसी संस्थान का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने पर भी फैसला हो सकता है।राजा भभूत सिंह की स्मृति में होगा पार्क का नामकरण। बीते दिनों सीएम ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया जाएगा।इस पर चर्चा हो सकती है।

करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को पचमढ़ी में मप्र पर्यटन विभाग के 12 करोड़ 49 लाख रुपए के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे यहां 21 करोड़ 39 लाख के 06 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे।महिला सशक्तिकरण अंतर्गत जटाशंकर एवं पांडव केव्स पर पिंक टॉयलेट लाउंज सुविधा जो 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित की गई का लोकार्पण करेंगे।
  • 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित जयस्तंभ क्षेत्रांतर्गत मागों के दोनों ओर पाथवे विकास, 60 लाख रुपए की लागत से निर्मित धूपगढ़ पर जल प्रदाय के लिए जलगली से धूपगढ़ तक पाइप लाइन एवं पंप हाउस, 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित पचमढ़ी के प्रवेश द्वार का सौंदर्याकरण, तथा 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित पर्यटन की इकाई सतपुडा रिट्रीट में किचन एवं रेस्टोरेंट नवीनीकरण तथा स्वीमिंग पूल का लोकार्पण करेंगे।
  • मुख्यमंत्री 1 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले हांडी खो पर पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधाएं विकसित करने, 2 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत सतपुडा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत पर्यटक स्थलों पर बुनियादी सुविधा के विकास कार्य का, 34 लाख रुपए लागत के पॉलिथिन मुक्त पचमढी की इकाइयों के लिए कांच की बोतल में आरओ जल प्रदाय प्लांट की स्थापना, सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews