मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, लिए गए कई अहम फैसले, इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

पीएम मोदी की उपस्थिति में 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा इंदौर मेट्रो ट्रेन और सतना व दतिया के एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण भी किया जाएगा।
mp cabinet

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें किसानों और युवाओं के साथ मध्य प्रदेश के हित में कई अहम फैसले लिए गए । कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह जी के सम्मान मेंअब अगली कैबिनेट बैठक 3 जून को पचमढ़ी में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने “विकसित मध्यप्रदेश 2047” विजन डॉक्युमेंट तैयार कर लिया है। उस पर मंथन किया जा रहा है।

मोहन कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले

  • मध्य प्रदेश सरकार ने विभागों के विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़ा दिए हैं। इसके लिए वित्तीय अधिकारों के प्रत्यायोजन 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत विभागों को लैपटॉप, फर्नीचर जैसी वस्तुएं खरीदने के लिए अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। विभागाध्यक्ष सीधे स्तर पर यह निर्णय लेने में सक्षम होंगे। प्रशिक्षु (इंटरन) रखने का भी अधिकार मिलेगा।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा इंदौर मेट्रो ट्रेन और सतना व दतिया के एयरपोर्ट का वर्चुअली लोकार्पण भी किया जाएगा।
  • किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार ।26 मई को नरसिंहपुर में आयोजित किसान उद्योग समागम में लगभग ₹4736 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है, इससे 6 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
  • 28 मई को बैतूल में राज्य स्तरीय महिला उद्यमी मेले का होगा आयोजन।29 मई को सभी जिलों में महिला स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • 30 मई को पूरे प्रदेश में अहिल्यावाहिनी महिला बाइक रैली निकाली जाएगी। भोपाल में आयोजित बाइक रैली में सीएम मोहन यादव भी हिस्सा लेंगे।
  • केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में चार-चार कृषि वैज्ञानिक आएंगे। ये वैज्ञानिक आईसीआर के माध्यम से आएंगे। वैज्ञानिक जिले का मौसम, जिले में कौन सी फसल अनूकूल है, इसे लेकर वो किसानों से चर्चा करेंगे। इसके बाद प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। साथ ही पानी की उपलब्धता और मिट्टी की क्वालिटी का परीक्षण कर एग्रो क्लाइमेटिक के अनुसार उन्नत कृषि की सलाह देंगे।

सीएम डॉ मोहन के आज के प्रमुख कार्यक्रम

  • दोपहर 1.30 बजे मंत्रालय कर्मचारियों की ओर से आयोजित आभार कार्यक्रम ।
  • मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे अपने निवास पर मुलाकात ।
  • शाम 6 बजे पार्टी कार्यालय में बैठक ।

3 जून को पचमढ़ी में कैबिनेट बैठक

मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में अगली कैबिनेट बैठक होगी। सभी मंत्री झील किनारे पाइन ट्री के नीचे 3 जून को मीटिंग करेंगे। यह बैठक जनजातीय राजा भभूत सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही हैइससे पहले मार्च 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के नेतृत्व में कैबिनेट की मीटिंग पचमढ़ी में हुई थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews