Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट बैठक आज, नई आबकारी नीति समेत इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर!

आज बुधवार को मोहन कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति पर चर्चा हो सकती है।शराब दुकानों के पास मिनी बार खोलने, धार्मिक नगरों में शराबबंदी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई दुकानों को शुरू करने पर भी कोई फैसला लिया जा सकता है।
CM Mohan Yadav

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है । 11 बजे मंत्रालय में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।जनवरी 2025 में होने वाली यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। इससे पहले 7 जनवरी को बैठक हुई थी, जिसमें एक दर्जन अहम फैसले लिए गए थे।

आज बुधवार को होने वाली मोहन कैबिनेट की बैठक में चित्रकूट डेवलपमेंट प्लान और नई आबकारी नीति समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। मंत्रियों के साथ चित्रकूट के विकास को लेकर हुई पिछले बैठक के निर्णय भी साझा किए जाएंगे और आगे का प्लान तैयार होगा।इसके अलावा अलग-अलग विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?

  • वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति पर चर्चा । शराब दुकानों के पास मिनी बार (परमिट रूम) खोलने, धार्मिक नगरों में शराबबंदी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई दुकानों को शुरू करने की चर्चा।
  • दुकानों के पास मिनी बार या परमिट रूम खोलने का प्रस्ताव। खाली मैदानों और सड़कों पर शराब पीने की घटनाओं पर नियंत्रण का प्रयास।नई नीति के तहत 200 से ज्यादा नई शराब दुकानें खोली जाएंगी।
  • उज्जैन समेत एक दर्जन से ज्यादा धार्मिक नगरों में शराबबंदी का विचार
  • पेसा अधिनियम के तहत ग्राम सभाओं को शराब विक्रय पर नियंत्रण का अधिकार भी मिलेगा।
  • मप्र सरकार पड़ोसी राज्यों के मुकाबले शराब की कीमतों में अंतर को कम करने पर विचार ।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने बयान में पहले ही कह चुके है कि राज्य सरकार शराब नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों से शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है।जल्द ही निर्णय लेकर सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

सीएम मोहन यादव के आज 15 जनवरी के प्रमुख कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक
  • दोपहर में विदिशा में 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन ।
  • पीएम आवास योजना के तहत 3932 हितग्राहियों को गृह प्रवेश
  • 44981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र ।
  • शाम 4 बजे मुख्यमंत्री निवास में नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ।
  • शाम 5 बजे सीएम हाउस में सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews