Mohan Cabinet Meeting : मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

आज कैबिनेट में सोयाबीन खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी, 27 सितंबर से सोयाबीन पंजीयन का प्रस्ताव रखा जाएगा।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई । इस बैठक में  नई तबादला नीति, सोयाबीन खरीदी और कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि को लेकर चर्चा हो सकती है।इसके अलावा अन्य विभागों के भी प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

अगली कैबिनेट बैठक 5 अक्टूबर को दमोह के जबेरा विधानसभा क्षेत्र में सिंग्रामपुर में होगी। इसमें CM डॉ. मोहन यादव सहित सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। यह बैठक रानी दुर्गावती को समर्पित की जाएगी,चुंकी इस साल 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है ।इस बैठक को उपचुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Mohan Cabinet Meeting में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

  • केंद्र सरकार ने ने मध्य प्रदेश को 16.68 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी की मंजूरी दी है।आज कैबिनेट में सोयाबीन खरीदी को लेकर फैसला हो सकता है। प्रदेश में 25 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी, 27 सितंबर से सोयाबीन पंजीयन का प्रस्ताव रखा जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 13.16 लाख टन का लक्ष्य दिया है। 13.16 लाख टन से ज्यादा खरीदी पर राज्य सरकार सोयाबीन पर समर्थन मूल्य का पैसा देगी।
  • कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि का प्रस्ताव।
  • राज्य में मार्कफेड को पहली बार की जा रही खरीदी से जुड़ी व्यवस्था से जुड़ा।
  • बाढ़ राहत प्रदेश के विकास से जुड़े प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
  • कृषि परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों

सीएम डॉक्टर मोहन यादव के आज कार्यक्रम

  • सुबह 11 बजे मंत्रालय में सीएम डॉक्टर मोहन यादव की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक।
  • दोपहर में एमपी राज्य सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक मंत्रालय में।
  • शाम  फेडरेशन ऑफ एमपी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नव निर्वाचित अध्यक्ष के पदग्रहण समारोह एवं निवेशकों के सम्मेलन ।
  • शाम को राजभवन में राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मुलाकात।
  • भाजपा प्रदेश दफ्तर जाएंगे सीएम डॉक्टर मोहन यादव।
  •  वीडियो कांफ्रेंसिंग से सागर संभाग के उद्योगपतियों से निवेश को लेकर करेंगे चर्चा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews