
Mohan Cabinet Decision 2024 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई । इस बैठक में तबादलों से बैन हटाने के लिए नई तबादला नीति समेत एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।कैबिनेट बैठक में सरकार के तमाम कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे।
खबर है कि बीते दिनों ग्वालियर में आयोजित किए गए इन्वेस्टर समिट में सीएम द्वारा किए गए एलानों पर विचार हो सकता है। इनमें मुरैना जिले में सीतापुर लेदर क्लस्टर विकसित करने को मंजूरी प्रमुख है।इसके अलावा कुछ सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल सकती है।
Mohan Cabinet Meting में इन प्रस्तावों पर चर्चा
- तबादलों से प्रतिबंध हटाने के लिए कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।चुंकी प्रदेश में दो वर्ष से तबादलों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। अभी विभागों को प्रशासकीय दृष्टि से आवश्यक तबादले करने के लिए मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेनी होती है।
- नई तबादला नीति के तहत जिले के अंदर ट्रांसफर प्रभारी मंत्री करेंगे। ऑनलाइन या कार्यालय प्रमुख को आवेदन देना होगा।नई तबादला नीति के तहत एक साल या उससे कम समय में रिटायर होने वाले कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त कर्मचारियों के तबादले उनकी चिकित्सा आवश्यकताओं के आधार पर किए जाएंगे।
- सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति देने का प्रस्ताव।इससे किसानों को लाभ मिलेगा।
- प्रदेश में निवेश को बढ़ाने देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के संबंध में फैसला।
- नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र और मुरैना जिले के सीतापुर को लेकर प्रस्ताव।
- बीना और जुन्नारदेव को नया जिला बनाने का प्रस्ताव आ सकता है। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में जिलों की संख्या 55 से बढ़कर 57 हो जाएगी।यदि नया जिला बन जाता है तो छिंदवाड़ा लोकसभा 3 जिलों (छिंदवाड़ा पांढुर्ना जुन्नारदेव)में विभाजित हो जाएगा। छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव को मिलाकर 12 तहसील शेष हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

