Mohan Cabinet Meeting : शनिवार को दमोह के सिंग्रामपुर में मोहन कैबिनेट बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मोहन सरकार की राजधानी के बाहर पहली कैबिनेट बैठक जनवरी 2024 को जबलपुर में हो चुकी है। इसी क्रम में अगली कैबिनेट दमोह जिले के सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर को होने जा रही है।आगामी त्यौहारों और उपचुनाव को देखते हुए इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते है।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Meeting : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम सिंग्रामपुर में 5 अक्टूबर शनिवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक रानी दुर्गावती के प्रति राज्य सरकार के सम्मान का प्रकृटीकरण का आयोजन है, चुंकी इस साल 5 अक्टूबर को रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती है ।इस बैठक को राजनीति और उपचुनाव की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खास बात ये है कि मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन की ये पहली कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में कुल 32 मंत्रियों (कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार) के साथ  अपर मुख्य सचिवए प्रमुख सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे, जबकि अन्य किसी अधिकारी को बैठक में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

  • आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास के संबंध में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है
  • तबादला नीति का प्रस्ताव लाया जा सकता है। तबादलों से बैन हटाने पर चर्चा संभव।लंबे समय से कर्मचारी तबादलों से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे है।
  • सरकारी कर्मचारियों के डीए पर कोई फैसला हो सकता है।कर्मचारी संघ कई बार इसको लेकर पत्र के माध्यम से सीएम के समक्ष अपनी मांग रख चुके है।
  • सीतानगर हवाई पट्टी,नर्मदा-सुनार-कोपरा नदी लिंक परियोजना और सिंग्रामपुर में
  • पीपीपी मोड पर रिसॉर्ट बनाने का प्रस्ताव आ सकता है। सीतानगर हवाई पट्टी अभी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के पास है, जिसकी लीज खत्म हो गई है, ऐसे में सरकार इसे एयर स्ट्रिप के रूप में विकसित करने की तैयारी में है।
  • नर्मदा-सुनार-कोपरा लिंक परियोजना को सरकार की मंजूरी मिल सकती है।
  • नरसिंहपुर जिले में बरमान स्थित नीमवाली घाटी के पास नर्मदा के पानी को सुनार नदी में डायवर्ट करने की प्लानिंग आ सकती है।
  • इस बैठक में रानी दुर्गावती के किले में पयर्टन बढ़ाने ,संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाइन मोबाइल एप का शुभारंभ को लेकर चर्चा।
  •  70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।आयुष्मान कार्ड योजना में शामिल बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ आयकर की सीमा में आने वाले बुजुर्ग भी उठा सकेंगे।

बैठक से पहले सीएम का शेड्यूल

बैठक से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव पौंडी रोड पर आमसभा को संबोधित करेंगे फिर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री और मंत्री पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रानी दुर्गावती का किला और निदान फॉल का दौरा कर मां भद्रकाली के दर्शन कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews