मोहन कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, लिए जा सकते है कई अहम फैसले

मोहन कैबिनेट बैठक में आज मंगलवार को वृंदावन ग्राम योजना को मंजूरी, आरआरयू कैंपस खोलने , फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के लिए पद और किसानों को गायों का पालन करने लिए प्रोत्साहित करने के संबंध में प्रस्ताव आ सकता है।
Mohan cabinet meeting

Mohan Cabinet Decision 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 1 जुलाई मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और फिर मंजूरी मिलेगी।

कैबिनेट बैठक में राज्य के उच्च शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद निवेश संवर्धन को लेकर गठित मंत्रिमंडल समिति की बैठक भी होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों को प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत लाभ देने संबंधी फैसले लिए जाएंगे।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर भी लग सकती है मुहर

  • राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) का कैंपस राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में खोलने के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव ।
  • 7 जुलाई से मूंग की खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव । इसकी जिम्मेदारी मार्कफेड को दी जाएगी।
  • इस बैठक में सिंचाई परियोजनाओं पर फैसला हो सकता है।
  • वृंदावन ग्राम योजना में शुरू किए जाने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके तहत दो हजार की आबादी और कम से कम पांच सौ गोवंश वाले गांवों को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक गांव यानी 313 वृंदावन ग्राम विकसित किए जाएंगे। पशुपालन से जोड़ने के साथ औषधीय फसलों की खेती, खाद्य प्रसंस्करण सहित अन्य कार्यों से जोड़ा जाएगा।
  • सहकारी समिति के माध्यम से दूध खरीदा जाएगा। गांव का चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में वाली समिति करेगी। प्रत्येक घर में सौर ऊर्जा की व्यवस्था की जाएगी।
  • सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से संचालित कृषि पंप दिलाए जाएंगे। कृषि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर से इन्हें संबद्ध किया जाएगा।
  • पुल-पुलिया और मार्गों के रखरखाव पर लेंगे निर्णय बैठक में क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया और मार्गों के रखरखाव के लिए योजना का प्रस्ताव।
  • जांच की व्यवस्था को सुदृढ़ करने फॉरेंसिक साइंस लैब के लिए 1,200 पदों को स्वीकृति का प्रस्ताव। अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध जांच के प्रकरणों में वेतन वृद्धि रोकने, अन्य राज्य में कराए गए उपचार में व्यय राशि की प्रतिपूर्ति संबंधी प्रस्तावों पर विचार ।

सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

  • सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।
  • सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे निवेश संवर्धन समिति की बैठक करेंगे।
  • दोपहर 1:45 बजे से मुलाकात के लिए समय आरक्षित ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews