MP News: जज ने जैसे ही सुनाई उम्रकैद की सजा, कोर्ट से भाग निकला बलात्कारी

MP News: जज ने जैसे ही सुनाई उम्रकैद की सजा, कोर्ट से भाग निकला बलात्कारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ (rajgarh) में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। अदालत (court) में बलात्कारी (rapist) उम्रकैद (life sentence) की सज़ा सुनते ही वहां से भाग (escaped) खड़ा हुआ। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन राजगढ़ की अदालत में ऐसा ही हुआ है। इतना ही नहीं, बलात्कारी ने अदालत में ही जज (judge) के सामने बैठे मुंशी से हाथा-पाई भी की।

रिपोर्ट के मुताबिक 2 अक्टूबर 2018, राजगढ़ में आरोपी जितेंद्र के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बचपन में लकवा मार जाने के कारण उनकी बेटी मानसिक तौर पर विकलांग हो गयी थी। उसी के साथ 5-6 महीने पहले आरोपी ने ब्लात्कार किया था। जिसका पता उन्हें तब चला जब बेटी का पेट फूलने लगा।

यह भी पढ़ें… क्या निकाय चुनाव से पहले पूरी होगी ज्योतिरादित्य सिंधिया की यह मांग..?

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में हुई और विशेष न्यायाधीश ने आरोपी जितेंद्र को उम्रकैद की सज़ा के साथ 10 हज़ार रुपए जुर्माने की सज़ा सुनाई। सज़ा सुनते ही आरोपी आनन-फानन मुंशी से धक्का-मुक्की करते हुए कोर्ट से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है लेकिन न्यायालय से इस तरह एक उम्रकैद की सज़ा पाने वाले आरोपी का भाग जाना काफी ताज्जुब की बात है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews