MP News: कटनी में ओवरब्रिज पर जलकर खाक हुई कार, बाल-बाल बची पांच सवारी

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी शहर के खिरहनी चौकी के अंतर्गत ओवरब्रिज पर आज एक भयानक घटना सामने आई। बरही से कटनी होते हुए जबलपुर जा रही एक i20 कार में अचानक आग लग गई।
car burn

MP News: मध्य प्रदेश के कटनी शहर के खिरहनी चौकी के पास आज सुबह करीबन 8 बजे अचानक एक कर में भीषण आग लग गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के खिरहनी ओवरब्रिज पर आज सुबह भयानक दृश्य देखने को मिला। बताया जा रहा है को बैतूल की फैमिली बरही से कटनी होते हुए जबलपुर जा रही थी, फैमिली i20 कार में सवार थी। कार जैसे ही ओवरब्रिज में चढ़ने लगी, उसमें अचानक तेज लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एमपी 50 सी 3822 क्रमांक की एक कार जैसे ही ओवरब्रिज पर चढ़ने लगी, उसमें अचानक आग लग गई। कार बरही से कुछ लोगों को लेकर जबलपुर जा रही थी। कार से आग देखकर घबरा हुए सभी लोग नीचे उतर कर दूर जा खड़े हुए। कुछ ही मिनट में आग ने पूरी कर को जलाकर खा कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग ने पूरी कार को जलाकर खाक कर दिया था।

कार में आग कैसे और किन कारणों से लगी इसका पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना सभी के लिए एक चेतावनी है। गर्मी के मौसम में गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप अपनी गाड़ी की नियमित तौर पर सर्विसिंग करवाएं और अग्निशामक यंत्र हमेशा अपने साथ रखें।

– कटनी, अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews