MP News: सीएम शिवराज करेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे ब्रिज का लोकार्पण, ट्रेफिक जाम समस्या का होगा समाधान

MP News: सीएम शिवराज करेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे ब्रिज का लोकार्पण, ट्रेफिक जाम समस्या का होगा समाधान

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। आने वाले गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के शहर कटनी में बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। 7 अप्रैल को 85 करोड़, 49 लाख 45 हजार लागत से बने ओवर ब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री करने वाले हैं। बता दें कि यह ओवर ब्रिज मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा ओवरब्रिज है, जिसकी ऊंचाई 18.04 मीटर होगी। ओवर ब्रिज रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा। बता दें कि यहां मध्य प्रदेश का पहला सेपरेटर भी बनाया जा रहा है, जिसकी क्लीयरिंग देने के लिए ब्रिज की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़े… नहीं होगी ईलाज में कोई रुकावट! इस साल इन सरकारी हेल्थ इन्श्योरेन्स का करें इस्तेमाल

इस ब्रिज के निर्माण में आधुनिक तकनीक और सामग्री का प्रयोग इंजीनियरों द्वारा किया गया है। साथ ही ब्रिज पर शोर में कमी के लिए Noise Barrier भी लगाए गए हैं। यह ब्रिज 48 पिलर पर खड़ा है, जिसकी कुल लंबाई 1433.51 मीटर है और भारवाहन क्षमता 10 टन है। इस रेलवे ओवरब्रिज के कारण कटनी से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी और यातयात सुविधा भी सही होगी। फिलहाल जो कटनी शहर और जबलपुर के बीच आने-जाने वाले नागरिकों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है उसका समाधान भी इस ओवर ब्रिज के बाद खत्म हो जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews