MP News: योजना से जुड़ने के लिए कल एक App होगा लॉन्च, जनता को होगा फायदा, जाने यहाँ

MP News: योजना से जुड़ने के लिए कल एक App होगा लॉन्च, जनता को होगा फायदा, जाने यहाँ

Smart Phone Mobile Phone Hand Iphone Phone

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 5 अप्रैल यानी कल दोपहर 3:00 बजे नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग (New and Renewable Energy Minister Shri Hardeep Singh Dung) उर्जा साक्षरता अभियान मोबाइल ऐप (Urja Saksharta Abhiyan Mobile App) को लॉन्च करेंगे। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन ऊर्जा भवन के सभागृह में  किया जाएगा। इस ऐप के जरिए जनता उर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ सकती है, साथ ही रजिस्ट्रेशन और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी भी करने की सुविधा ऐप में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े… कम नमक वाला खाना स्वास्थ के लिए होता है वरदान, जाने क्या है इसे डाइट में शामिल करने के फायदे 

इस ऐप को आम नागरिकों को साक्षर करने के लिए सरकार द्वारा लॉन्च किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। उर्जा साक्षरता अभियान मोबाइल ऐप की मदद से एनर्जी का इस्तेमाल करने वाले अलग-अलग क्षेत्र के लोग जुड़ पाएंगे और इसका फायदा भी उठा पाएंगे। किसान, महिलाएं, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और नौकरी वाले लोग भी आसानी से एनर्जी की खपत और एनर्जी से जुड़े बेसिक जानकारी ऐप के जरिए ले पाएंगे।

फिलहाल इस अभियान से जुड़ने के लिए लोगों को www.usha.mp.gov.in लॉगइन करने करना होता है, लेकिन अब इस ऐप के जरिए बिना किसी वेबसाइट पर विजिट किए सभी को एनर्जी से जुड़ी जानकारी मिल पाएगी। लॉन्चिंग इवेंट के दौरान ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरिराज गिर्राज दंडोतिया भी मौजूद रहेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews