MP News: मंत्री की सास की तीर्थयात्रा पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कमल पटेल पर साधा निशाना

MP News

MP News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जब से शुरू हुई है कोई ना कोई गड़बड़ सामने आ रही है। मुरैना में एसपी के पिता दर्शनार्थी के तौर पर गए थे और यह मामला सामने आने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। इसी तरह का मामला अब हरदा में सामने आया है जिसे लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) की सास और करीबी रिश्तेदार को तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राही के तौर पर भेजो जाने की बात पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने (RK Dogne) ने आरोप लगाया है और कहा है कि सरकारी खर्च पर उन्हें यात्रा करवाई गई है। मंत्री ने अपनी सास को स्टेशन से अन्य यात्रियों के साथ रवाना किया है।

रामकिशोर दोगने का पटेल पर वार

इस मामले में पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने का कहना है कि पटेल को जनता की सेवा के लिए चुना गया है और वह अपने परिवार के लोगों को तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं। एसपी के पिता जब यात्रा पर गए थे तो उन्हें सस्पेंड कर दिया गया अब आपके साथ क्या किया जाना चाहिए। दोगने ने आगे कहा कि मेरे ख्याल से तो ऐसे मंत्री को पद से हटा देना चाहिए जो खुद अपने परिवार को सरकारी खर्च पर यात्रा करवाएं, ट्रेन तक छोड़ने जाए और फोटो भी खिंचवाए। इन लोगों को जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए जैसी कार्रवाई एसपी पर की गई इन पर भी होनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”793988014″]

जानें क्यों मचा बवाल

हरदा प्रशासन की ओर से जो तीर्थ दर्शन योजना चलाई जा रही है उसमें जिले के 300 यात्रियों को भेजा गया था। इसके लिस्ट सामने आई है जिसमें कृषि मंत्री कमल पटेल की सास सरजू बाई और साले नर्मदा प्रसाद पटेल का नाम हितग्राही के तौर पर दर्ज है। सास की अटेंडर मंत्री के साले की पत्नी राधाबाई है। वहीं रामरतन नामक ग्रामीण का अटेंडर मंत्री के साले को बनाया गया है। इनके अलावा मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी कन्हैया कुशवाहा अपने पिता शिवप्रसाद और मां रुक्मणी के साथ सुनीता कुशवाहा और बेटे सागर ने अटेंडर के तौर पर यात्रा की है।

MP News

खिरकिया जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य भार्गव और ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत ने तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राहियों में भाजपा से जुड़े संपन्न लोगों के यात्रा में जाने का दावा भी किया है। यह मामला तूल पकड़ चुका है और मंत्री द्वारा अपने परिवार को यात्रा पर भेजे जाने का जमकर विरोध हो रहा है।

क्या बोले मंत्री कमल पटेल

इस मामले पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि कांग्रेस पहले यह बताएं कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने किसी को यात्रा करवाई थी या नहीं? कांग्रेस ने तो इन योजनाओं को बंद कर दिया था। क्या किसी का रिश्तेदार होना गलत बात है, जो आयकर दाता नहीं है वह इस यात्रा का लाभ ले सकते हैं और मेरे ससुराल वाले इनकम टैक्स पेयर नहीं हैं। प्रशासन ने जिनके आवेदन स्वीकार किए हैं वही लोग यात्रा करने के लिए गए हैं। हम भाजपा कांग्रेस का भेदभाव नहीं करते हैं हमारा उद्देश्य सभी दलों के आम लोगों को यात्रा करवाना है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews