MP: डिंडौरी में पलटा पिकअप वाहन, 14 की गई जान, CM ने की मुआवजे की घोषणा

MP News

MP Dindori Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। इस घटना में 21 से ज्यादा लोग घायल है और 14 लोगों की मौत हो गई है। शाहपुर थाना और बिछिया पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बड़जर घाट में यह हादसा हुआ है। अचानक से ही पिकअप पाल पलट गया जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई।

भीषण था सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक इस हादसे का शिकार हुए लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जब वापस लौट रहे थे तो घाट पर हादसे का शिकार हो गए। सभी घायलों को घटना के तुरंत बाद शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है। हादसा किस वजह से हुआ है फिलहाल यह सामने नहीं आ पाया है।

CM ने जताया दुख

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिंडौरी हादसे में असामयिक मौत का शिकार हुए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मिलेगी आर्थिक सहायता

घटना प्रति अपना दुख व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री ने शिकार हुए लोगों के परिवार को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घटना में घायल हुए लोगों को समुचित इलाज देने के आदेश जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews