MP रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, सोमवार से रतलाम-मंदसौर से होकर जाएगी ये स्पेशल, मई में 10 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, टिकट बुकिंग से पहले चेक कर लें शेड्यूल

गाड़ी संख्या 12641 कन्याकुमारी-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12643 तिरुवनंतपुरम-हजरत निज़ामुद्दीनई समेत 10 ट्रेनें मई में अलग अलग दिन निरस्त रहेंगे। वही 29 अप्रैल से कई वीकली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। टिकट बुक करने से पहले यात्री रूट और शेड्यूल चेक कर लें....
Railway Station

MP Rail News 2024 : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। गर्मियों की छुट्टियों, बढ़ती भीड़ और आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलवे ने एमपी के रास्ते से कई वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेनें नीमच, मंदसौर,नागदा, रतलाम में ठहराव लेकर चलेगी।इन ट्रेनों से राजस्थान, बिहार और यूपी जाने वालों को बड़ी सहायता मिलेगी।

सोमवार से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • गाडी संख्या 09658, दौंड-अजमेर वीकली स्पेशल 29 अप्रैल से 1 जुलाई तक 10 ट्रिप में दौंड से सोमवार को 23.10 बजे रवाना होकर मंगलवार को 20.35 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में एमपी के नीमच, मंदसौर, रतलाम, दाहोद पर ठहराव लेगी।
  • गाड़ी संख्‍या 09050 पटना रतलाम स्‍पेशल ट्रेन 29 अप्रैल 2024 सोमवार को पटना से दोपहर 2.00 बजे रवाना होगी।अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2.20 उज्‍जैन रेलवे स्टेशन, शाम 7.15 नागदा रेलवे स्टेशन और रात 8.30 बजे रतलाम रेलवे स्टेशन से होकर जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 01046/01045 प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 01046 प्रयागराज जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को प्रयागराज जंकशन स्टेशन से शाम 6.50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शाम 4.05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज जंक्शन स्पेशल ट्रेन 3 जुलाई तक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बुधवार को सुबह 11.00 बजे प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी। यह खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना स्टेशनों से होकर जाएगी।

मई में भोपाल मंडल से निरस्त रहेंगी ये ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 12641 कन्याकुमारी-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 01 मई, 03 मई, 08 मई, 15 मई और 17 मई और 12642 हजरत निज़ामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 04 मई, 06 मई, 11 मई, 18 मई और 20 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12643 तिरुवनंतपुरम-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 07 मई, 14 मई और 21 मई और 12644 हजरत निज़ामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस 03 मई, 10 मई, 17 मई और 24 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12645 एर्नाकुलम-हजरत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 04 मई और 18 मई और 12646 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस 30 अप्रैल, 07 मई और 21 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 22645 इंदौर कोचुवेली एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 06 मई और 20 मई और 22646 कोचुवेली इंदौर एक्सप्रेस 04 मई और 18 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी.
  • गाड़ी संख्या 06509 केएसआर बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल, 06 मई, 13 मई और 20 मई और 06510 दानापुर-केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 01 मई, 08 मई, 15 मई और 22 मई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews