एमपी रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सोमवार से इंदौर-रतलाम-जबलपुर से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस में 1 जून को वातानुकूलित थ्री-टायर के तीन अतिरिक्त कोच लगाए गए है इससे इटारसी, हरदा से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

MP Rail News : एमपी के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अतिरिक्त भीड़ और यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने मुंबई इंदौर मुंबई समर स्पेशल, यशवंतपुर गया  यशवंतपुर समर स्पेशल और पटना- मंगलोर-पटना समर स्‍पेशल ट्रेन जून से चलेगी। इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।यात्री बुकिंग से पहले इसे चेक कर सकते है ।

एमपी से होकर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या-06217 यशवंतपुर-गया समर स्पेशल ट्रेन 08 एवं 15 जून को यशवंतपुर से शनिवार को 07.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.30 बजे गया पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या-06218 गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन 03, 10 एवं 17 जून को गया से सोमवार को 23.45 बजे खुलकर बुधवार को 22.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।यह ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छिवकी-इटारसी-नागपुर के रास्ते चलेगी।
  • गाड़ी संख्या 09047 बांद्रा टर्मिनस – इंदौर स्पेशल सोमवार/बुधवार, 03 और 05 जून, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 11.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.40 बजे इंदौर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
  • गाड़ी संख्‍या 09048 इंदौर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार/मंगलवार, 02 और 04 जून, 2024 को इंदौर से 19.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन और देवास स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी सं. 03243/03244 पटना- मंगलोर-पटना 3 जून (सोमवार) को चलेगी। यह ट्रेन पटना, दानापुर, आरा, अक्‍सर, दीनदयाल उपाध्‍याय, प्रयागराज,सतना, कटनी, जबलपुर,नागपुर होते हुए जाएगी।

गरीब रथ में लगे तीन एक्स्ट्रा कोच

जबलपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस में 1 जून को वातानुकूलित थ्री-टायर के तीन अतिरिक्त कोच लगाए गए है। एक्स्ट्रा कोच लगने से से इटारसी, हरदा से मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews