
बैतूल, वाजिद खान। बैतूल (Betul) में ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Video viral) हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिस की हेड कांस्टेबल एक बाइक चालक से पैसे लेकर जेब में रखती हुई नजर आ रही है। उसके बदले बाइक सवार को उन्होंने चाबी वापस की। वीडियो वायरल होने के बाद बैतूल एसपी ने इसे संज्ञान में लेते हुए संदेह के आधार पर हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”615072715″]
ये भी पढ़ें- Daughter Day 2021 : MP का ये गांव हैं बिटिया गांव, घर के दरवाजे पर बेटी की नेमप्लेट
जानकारी के मुताबिक फेसबुक ,व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो को रिश्वत लेने वाला वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है वीडियो बैतूल के डॉन बास्को इलाके का है, जहां ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान वहाँ स्थित एक घर से किसी ने मोबाइल से एक मिनट 18 सेकण्ड का वीडियो बनाया। जब हेड कांस्टेबल ने बाइक चालक के हाथ से कुछ लिया तो वीडियो बनाने वाले ने पीछे से बोला कि महिला ने पैसे लिए हैं। महिला हेड कांस्टेबल का ये वीडियो के एक मिनट 12 सेकण्ड के हिस्से में एक बाइक सवार से मुट्ठी में कुछ लेती दिखाई दे रही है और जेब मे रखती नजर आ रही है। इसके तुरंत बाद वे अपने दूसरे हाथ मे रखी चाबी बाइक सवार को थमा देती है।
इस मामले में एसपी सिमाला प्रसाद ने महिला हेड कांस्टेबल सविता पवार को लाइन अटैच कर दिया है। एसडीओपी बैतूल नितेश पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर लाइन अटैच की कार्रवाई की गई है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”615077512″]
