MP Weather : मौसम के 2 रंग, आज 16 जिलों में लू का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, कई जगहों पर बूंदाबांदी के भी आसार, मानसून की दस्तक जल्द

मानसून के आगमन के पहले सक्रिय हो रही मौसम प्रणालियों के चलते तेज हवा के साथ जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। दो-तीन दिन तापमान 40 डिग्री के ऊपर बने रहने की संभावना है।
MP weather

MP Weather Update Today :रविवार को नौपता समाप्त होने जा रहा है, ऐसे में मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आज शनिवार को 16 जिलों में तेज गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। वही कई जिलों में बादल छाने के साथ तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक की स्थिति बनेगी, जिससे लू से राहत मिलेगी।फिलहाल 2 दिन तापामान 40 -42 डिग्री के बीच रह सकता है। वही मानसून के 15 जून तक पहुंचने का अनुमान है।

आज कहां चलेगी लू, कहां होगी बारिश

  • एमपी मौसम विभाग ने शनिवार को सीधी, सतना, मैहर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र लू चलने के लिए रेड अलर्ट।
  • रीवा, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़,  गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, भिंड और मुरैना में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट।
  • उमरिया दमोह जिलों में गर्म रात रहने का येलो अलर्ट ।
    पन्ना दतिया भिंड रीवा मऊगंज सिंगरौली सीधी सतना मैहर छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट पांढुर्णा छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश का येलो अलर्ट ।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, एक द्रोणिका भी संबद्ध है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है और गुजरात के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है, बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। राजस्थान गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भीषण गर्मी तो दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है।फिलहाल मौसम का यह मिजाज सोमवार तक ऐसा ही बना रहेगा। दो जून के बाद प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू होने का अनुमान है।

10 जून के बाद प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण पश्चिम मानसून ने समय से पहले केरल में 30 मई को दस्तक दे दी है और अब जून के दूसरे हफ्ते तक अन्य राज्यों में पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच तो इंदौर में 16 जून और भोपाल में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। नौतपा की समाप्ति के बाद 2 जून से प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और तेज गर्मी और लू से राहत मिलेगी। इस साल मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस साल मानसून ज्यादा समय तक सक्रिय रहेगा ऐसे में पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews