
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने से फिर गर्मी का अहसास होने लगा है। फिलहाल 3 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।हालांकि 4 मई को एक नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जा रहा है, जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथपांच व छह मई को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
3 मई तक गर्मी का असर, बढ़ेगा तापमान
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, मई के महीने में मध्य प्रदेश का तापमान 47 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इस दौरान भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़,राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
4 मई से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 4 मई को एक बार फिर नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे फिर तापमान में गिरावट आएगी । आसमान में बादल छाने के साथ 5 व 6 मई को भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती हैं। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में बारिश और ओले के संकेत हैं ।इसके चलते मई माह के पहले सप्ताह में भी लू जैसे हालात बनने की संभावना कम ही है।
जानिए क्या कहता है एमपी मौसम विभाग
- वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख भी उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।
- इन सभी मौसम प्रणालियों के कारण वातावरण में हल्की नमी बनी हुई है और तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हो रही है।3-4 मई को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के चलते मई माह के पहले सप्ताह में बारिश के आसार है लेकिन लू चलने की संभावना कम है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

