MP Weather: कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा, यातायात प्रभावित, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

MP Weather: इन दिनों प्रदेश के कई जिले कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने फिर तापमान गिरने और ठंड का प्रभाव बढ़ने का अनुमान जताया है।
up weather

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का ज्यादा असर है। रात के समय कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 °C के नीचे दर्ज किया जा रहा है। रविवार (11 जनवरी 2026) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 °C कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। राजगढ़, सतना, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन और रतलाम जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। हालांकि प्रदेश के किसी भी हिस्से में कोल्ड वेव व कोल्ड डे का प्रभाव देखने को नहीं मिला।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल के मुताबिक, सोमवार (12 जनवरी 2026) सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, शाजापुर, विदिशा और उज्जैन जिलों में भी मध्यम कोहरा दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम रही और यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली मालवा एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस और जनशताब्दी समेत कई ट्रेनों पर भी असर रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

इन जिलों में तापमान 10 °C से नीचे

  • ंपचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 5.8 °C, शिवपुरी में 6.0 °C, खजुराहो (छतरपुर) में 6.4 °C और मंडला व नौगांव (छतरपुर) में 6.5 °C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 °C खंडवा में रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर में 7.6 °C, भोपाल में 8 °C, इंदौर में 7 °C, उज्जैन में 10.2 °C और जबलपुर में 9 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पढ़ें मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं पूर्वोत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर बह रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में मौजूद है, जिसकी धुरी 5.8 किमी की ऊंचाई पर है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अगले तीन-चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। आगामी दिनों में राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, भिंड, श्योपुर और मुरैना जैसे जिलों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं कोल्ड वेव या कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से रात के तापमान में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews