मध्य प्रदेश के मौसम पर ताजा अपडेट, आज इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी, मेघगर्जन-तेज हवा-बिजली गिरने चमकने के आसार

आज मंगलवार को ग्वालियर जबलपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, चंबल और प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश मिल सकती है, अन्य हिस्सों में बादल छाने के बीच रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश में अभी पूरे हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है, हालांकि 16 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना कम है।मंगलवार बुधवार को 24 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इधर, मुरैना में 140 साल पुराने तालाब के फूटने से 4 गांवों में पानी घुस गया है, जिसके बाद प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दे कि अभी तक सीजन की 72 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। हालांकि अभी तक 23.1 इंच बारिश होना चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 27 इंच ही पानी गिरा है।

अगले 48 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज मंगलवार को श्योपुर कलां, गुना, शिवपुरी में मध्यम बारिश ।बालाघाट, रतलाम, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन/महाकालेश्वर, आगर, बड़वानी, अशोकनगर, सागर, नरसिंगपुर, बुरहानपुर, बैतूल में हल्की बारिश।
  • आज 13 अगस्त को कटनी, उमरिया, जबलपुर, डिंडौरी, श्योपुर, मुरैना, गुना और अशोकनगर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
  • 14 अगस्त को नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी में तेज बारिश तो भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम और उत्तरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। एक ट्रफ लाइन एमपी के उत्तर-पश्चिम से लेकर अरब सागर तक बनती दिखाई दे रही है, ट्रफ लाइन एमपी से लेकर बांग्लादेश तक बनी हुई है, जिसके कारण कहीं तेज, तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • मंगलवार को ग्वालियर, चंबल और जबलपुर संभाग में दिखेगा। अगले 24 घंटे में श्योपुर, मुरैना, गुना, अशोकनगर, कटनी, उमरिया, जबलपुर, डिंडौरी में तेज बारिश हो सकती है।वही 13 से 17 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

गौरतलब है कि 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से 12 अगस्त तक की स्थिति में प्रदेश में औसत से 16 प्रतिशत तक अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और पश्चिमी प्रदेश में औसत से 18% अधिक पानी बरस चुका है। जबलपुर और भोपाल संभाग के सभी जिलों में अब तक की सामान्य ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, सागर और बालाघाट में 30 इंच या इससे अधिक बारिश हो चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews