MP Weather : छाए रहेंगे बादल, आज 16 से ज्यादा जिलों में बिजली-तेज बारिश की चेतावनी, ओले गिरने का भी अलर्ट, चलेगी तेज आंधी, जानें IMD का अपडेट

मध्य प्रदेश में फिलहाल 2-3 दिन भोपाल जबलपुर समेत कई शहरों में ओलावृष्टि, बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा। ।मैहर, रीवा, सीधी और शहडोल में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।
MP Weather Update

MP Weather Alert Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 6 मौसम प्रणालियों के प्रभाव से एकदम से प्रदेश का मौसम बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली का असर देखने को मिला। आज सोमवार को भी 20 से ज्यादा जिलों में बादल छाने के साथ बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है।खासकर मालवा-निमाड़ के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। फिलहाल 14-15 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहने का अनुमान है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती हैं।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • सोमवार को पूर्वी धार, नीमच, उज्जैन, गुना, विदिशा, रायसेन, पूर्वी राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, सागर में बिजली के साथ ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे की तेजी से आंधी की संभावना।
  • नरसिंगपुर, सिवनी, मंडला के साथ-साथ बड़वानी, रतलाम, सांची, खरगोन, अशोकनगर, मंदसौर, भोपाल, दक्षिण बैतूल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, देवास, पांढुर्ना, दमोह, कटनी में बिजली कड़कने के साथ आंधी और बारिश।
  • आगर, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, गुना, इंदौर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, देवास, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा में बिजली/ओलावृष्टि/बारिश । हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा।
  • सिवनी, मंडला और बालाघाट के साथ-साथ मंदसौर, भोपाल, रायसेन, उत्तरी विदिशा, अशोकनगर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंदसौर, रतलाम, धार, नर्मदापुरम, डिंडोरी और पेंच में हल्की आंधी की संभावना । छिंदवाड़ा, सिवनी, सतना, मैहर, रीवा और सीधी में ओले गिर सकते हैं।

15 मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है।इस दौरान कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है। 15 मई को भी मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, हालांकि अगले हफ्ते से सिस्टम के कमजोर होने से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में वृद्धि के साथ गर्मी का असर तेज हो सकता है।

6 मौसम प्रणालियां से बदला मौसम का मिजाज

  • वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, एक द्रोणिका भी संबद्ध है। दक्षिणी राजस्थान एवं हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी है। उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक भी एक द्रोणिका है। अरब सागर और उससे लगे पाकिस्तान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • इसके अलावा हवा का रुख भी अभी दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है , जिसके चलते प्रदेश में 14-15 मई तक कहीं-कहीं वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने चमकने की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews