MP Weather : अगले 48 घंटों में झमाझम वर्षा, 5 संभागों में भारी बारिश, वज्रपात-मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, मानसून पर बड़ा अपडेट

आज रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है, शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।
MP Weather : अगले 48 घंटों में झमाझम वर्षा, 5 संभागों में भारी बारिश, वज्रपात-मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, मानसून पर बड़ा अपडेट

Madhya Pradesh Weather : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 3 मौसम प्रणालियों और मानसून की बढ़ती गति के चलते अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के 5 संभागों में गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।आज रविवार को 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, 15 जुलाई के बाद से स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे सभी जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज रविवार को इंदौर, देवास, खंडवा, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज बारिश का अलर्ट ।
  • भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश।
  • आज इंदौर, सिंगरौली, खंडवा/ओंकारेश्वर, धार/मांडू , बैतूल,  खरगोन, बड़वानी ,बुरहानपुर, रायसेन और बालाघाट में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने ।
  • भोपाल, विदिशा, देवास, उज्जैन/महाकालेश्वर, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा, मऊगंज, खरगोन/महेश्वर, हरदा, नीमच, मंडला, सीधी, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, आगर, राजगढ़, झाबुआ, बड़वानी, बैतूल, बालाघाट, सिवनी, रायसेन, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर कलां, शाजापुर, सीहोर, सतना, मैहर में मध्य रात्रि में बिजली गिरने के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो मानसून द्रोणिका वर्तमान में गंगानगर, उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका भी बनी हुई है।
  • अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियां से हवाओं के साथ कुछ नमी आने से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है।  आज रविवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है, शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।इधर, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने जा रहा है, उसके असर से सोमवार से प्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews