मध्य प्रदेश मौसम : आज शुक्रवार को 21 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी, जानें मानसून-हीटवेव पर अपडेट

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी के असर से शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है।
MP Weather

MP Weather Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी के चलते सोमवार 19 मई तक बारिश और आंधी का दौर चलेगा। आज शुक्रवार को 21 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी हिस्से में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। भोपाल, ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा।एमपी मौसम विभाग ने 17 मई से उत्तरी हिस्से के जिलों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है।

25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है, हालांकि इस बार इसका असर कम होगा । इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इसके बाद दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिणी हिस्से यानी बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, बुरहानपुर आदि जिलों के रास्ते 15 से 20 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।चुंकी केरल में पहुंचने के बाद प्रदेश में मानसून को पहुंचने में 15 से 18 दिन लगते है। इस बार मानसून सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां है सक्रिय

दक्षिणी गुजरात के ऊपरी हवाओं में एक चक्रवात सक्रिय है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश तक सिक्किम और उत्तरी छत्तीसगढ़ होकर एक द्रोणिका बनी हुई है।इसके असर से शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और शहडोल संभागों में बौछारें पड़ने की संभावना है।इधर, नौतपा 25 मई से 2 जून तक चलेगी, इस दौरान गर्मी के असर के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • 16 मई शुक्रवार: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, देवास, खरगोन, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, रीवा, मऊगंज में आंधी व बारिश का अलर्ट ।
  • 17 मई शनिवार: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में हीटवेव ।नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, देवास, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में तेज हवा-बारिश चेतावनी।
  • 18 मई रविवार: छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में लू का अलर्ट । इंदौर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में आंधी-बारिश का अलर्ट ।
  • 19 मई सोमवार: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में आंधी/बारिश । निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में हीटवेव।

MP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews