MP Weather : प्री-मानसून एक्टिविटी जारी, आज 30 जिलों में बारिश-आंधी-बिजली का अलर्ट, 50 KM की स्पीड से चलेगी हवा, अगले हफ्ते मानसून की एंट्री

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। खजुराहो, ग्वालियर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, और मऊगंज में अभी भी तापमान 45 डिग्री के आसपास होने की संभावनाएं हैं।
MP Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश वासियों के लिए अच्छी खबर है। 3 दिन बाद प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। अनुमान है कि 17 से 18 जून के बीच कभी भी प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है।हालांकि इसके पहले प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी के चलते बारिश, आंधी और बिजली की स्थिति बनी रहेगी।आज शनिवार को35 जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां के चलते गरज चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • आज शनिवार को खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा जिला में वज्रपात के साथ बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट।
  • अनूपपुर, शहडोल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, डिंडोरी और
  • सागर जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश होने का यलो अलर्ट ।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, राजगढ़, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बारिश।
  • ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर और जबलपुर में गर्म हवाएं के लिए यलो अलर्ट ।
  • सिंगरौली, रीवा, मऊगंज ,सीधी ,उमरिया और कटनी जिलों में गर्म रातें और लू ।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। बिहार पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नगालैंड तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, हवाओं की रफ्तार भी लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा बनी हुई है, इसके प्रभाव के चलते शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।
  • खजुराहो, ग्वालियर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, और मऊगंज में अभी भी तापमान 45 डिग्री के आसपास होने की संभावनाएं हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधियां अरब सागर की बजाय बंगाल की खाड़ी में देखने को मिल रही है। अगले चार-पांच दिन में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश एवं गांगेय पश्चिम बंगाल में मानसून आगे बढ़ेगा, हालांकि उसके पहले मध्य प्रदेश में प्री मानसून का सिलसिला बना रहेगा।

मानसून पर अपडेट

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17-18 जून के बीच मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी-बालाघाट से मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके बाद अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। वही 20 जून तक प्रदेश की राजधानी भोपाल, 22 जून तक आर्थिक राजधानी इंदौर और 24 जून तक महाकाल की नगरी उज्जैन में मानसून पहुंचने का अनुमान है। जून से सितंबर यानी चार महीने तक एमपी में 104 से 106 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है. यह सामान्य से 4 से 6 फीसदी अधिक है. राज्य की औसत बारिश 949 मिमी है.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews