मध्य प्रदेश में आज भी कई जिलों में बूंदाबांदी, गुरूवार से आएगा मौसम में बदलाव, जानें IMD का नया अपडेट

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिसके कारण बुधवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।
MP weather

MP Weather Update Today: 15 अक्टूबर तक पूरे मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी हो चुकी है, हालांकि वातावरण में नमी के चलते बुधवार को कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 18 अक्टूबर तक बारिश की स्थिति कमजोर हो जाएगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।20 अक्टूबर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जिसके हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा।

एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार को बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।  इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खरगोन, सीहोर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और अनूपपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।इधर, सबसे पहले ठंड की दस्तक ग्वालियर-चंबल संभागों से होने का अनुमान है, क्योंकि उत्तर भारत के राज्यों में ठंड की शुरुआत होगी जो धीरे-धीरे मध्य भारत की तरफ आएगी।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग

वर्तमान में अरब सागर में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में ही एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। राजस्थान और छग पर दो प्रति चक्रवात भी बने हुए हैं।अरब सागर में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं के साथ नमी आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल छाए हुए है और कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है।

अबतक कहां कहां से विदा हो चुका है Monsoon

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश से विदाई हो गया है। मंगलवार को बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पाण्ढुर्णा, दक्षिणी सिवनी ,शेष बालाघाट से मानसून की विदाई हुई।इससे पहले नर्मदापुरम, उत्तरी सिवनी, मंडला, डिंडोरी और पूर्वोत्तर बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल , सिंगरौली , नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी ,श्योपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना जिलों से मानसून विदा हो गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews