MP Weather : मौसम के 2 रूप, आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान, 15 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जून में मानसून की दस्तक, जानें IMD अपडेट

आज शनिवार को MP के 15 जिलों में लू चलेगी। वहीं 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। ग्वालियर, चंबल और निमाड़ में 21 मई तक भीषण गर्मी का भी अलर्ट जारी किया गया है।
MP weather

MP Weather : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से  प्रदेश में मौसम के अलग अलग रूप दिखाई दे रहे है। आज शनिवार को फिर जबलपुर बैतूल समेत 16 जिलों में बादल, हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। ग्वालियर चंबल और सागर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 21 मई तक मौसम का मिजाज यूही रहेगा। इधर, 16 से 21 जून के आस-पास प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। इस साल भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर चंबल संभाग में सामान्य से अधिक बारिश तो जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कम बारिश का अनुमान है।

आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को जबलपुर, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है, बाकी जिलों के मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
  • आंधी के साथ हवा की गति करीब 40 किमी रहने का अनुमान है।  ग्वालियर, चंबल और निमाड़ में 21 मई तक भीषण गर्मी का भी अलर्ट जारी किया गया है।15 जिलों ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, शिवपुरी, निवाड़ी, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीट वेव चल सकती ।तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 19 मई को ग्वालियर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर और दमोह में गर्म हवाएं चलेंगी।20 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और हरदा में लू का असर रहेगा।21 मई को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, गुना, अशेाकनगर, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और हरदा में लू और गर्म हवाएं चलेंगी।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर 4 मौसम प्रणालियां सक्रिय है। वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर जा रही है।इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ अरब सागर बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews