MP Weather : मौसम का डबल अटैक, आज कई जिलों में आंधी-बारिश, 3 संभागों में हीट वेव का अलर्ट, जानें मानसून पर अपडेट

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने रविवार को मंदसौर, रतलाम, छिंदवाड़ा और बैतूल में आंधी बारिश के साथ आंधी तो प्रदेश के दतिया, ग्वालियर, मुरैना, भोपाल के साथ कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
MP Weather update

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम क डबल अटैक देखने को मिल रहा है। एक तरफ ग्वालियर -चंबल में भीषण गर्मी पड़ रही है, वही दूसरी तरफ पूर्वी हिस्से में बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल 22 मई तक ग्वालियर-चंबल के साथ निमाड़ के जिलों में भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। आज रविवार को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी और पूर्वी-दक्षिण हिस्से में बादल-बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी गर्मी का असर अधिक रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवारी और गुना में हीटवेव चलने के आसार हैं। श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह में गर्म हवाएं चल सकती हैं।रविवार को मंदसौर, रतलाम, छिंदवाड़ा और बैतूल में आंधी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।
  • 19 और 20 मई को बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर और नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।12-14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

20-21 को कैसा रहेगा मौसम

  • 20 मई को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और हरदा में लू का असर रहेगा।
  • 21 मई को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, छतरपुर, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, गुना, अशेाकनगर, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और हरदा में लू और गर्म हवाएं चलेंगी। 16 से 21 जून के आस-पास प्रदेश में मानसून की दस्तक हो सकती है। इस साल भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर चंबल संभाग में सामान्य से अधिक बारिश तो जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कम बारिश का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी यूपी पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो पश्चिमी एमपी से होकर जा रही है। मराठवाड़ा से लेकर तमिलनाडु तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आने के चलते भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि, ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews