MP Weather : मौसम के 2 रूप, आज 21 जिलों में आंधी-बारिश, छाएंगे रहेंगे बादल, चलेगी तेज हवा, 14 शहरों में लू का अलर्ट, 2 हफ्ते बाद मानसून की दस्तक

3-4 जून को हवाएं चलने से आसमान से बादल छाएंगे, दिन रात के तापमान में राहत मिलेगी। 5 जून को हवाओं को नमी मिलने से रात का तापमान बढ़ेगा लेकिन दिन में सामान्य रहेगा।
MP Weather

MP Weather Alert Today :  आज 2 जून को नौपते का आखिरी दिन है, आज से मध्य प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज रविवार को 21 जिलों में बादल आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है हालांकि 14 जिलों में लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले हफ्ते से प्री मानसून एक्टिविटि शुरू होने की उम्मीद है, वही मानसून 15-20 जून तक कभी भी प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं पश्चिमी होने से राजस्थान एवं गुजरात की ओर से गर्म हवाएं आना कम हो गई है और अब मानसून पूर्व की गतिविधियों में धीरे-धीरे तेजी आने लगेगी।प्रदेश के अधिकतर शहरों में तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनेगी। वही दक्षिण-पश्चिमी मानसून 16 जून के पहले कभी भी प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी-लू के आसार

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को चंबल-ग्वालियर संभाग के मुरैना, भिंड, दतिया ,विदिशा, सागर, दमोह, कटनी, भोपाल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडोरी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्ना, खंडवा, खरगौन और बुरहानपुर में भी बारिश आंधी की संभावना है।
  • ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज , गुना, अशोकनगर, अनूपपुर, शहडोल, पन्ना, टीकमगढ़, सीधी, उमरिया, दमोह, में गर्म रात रहने के लिए येलो अलर्ट ।

जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 3-4 जून को हवाएं चलने से आसमान से बादल छाएंगे, दिन रात के तापमान में राहत मिलेगी। 5 जून को हवाओं को नमी मिलने से रात का तापमान बढ़ेगा लेकिन दिन में सामान्य रहेगा।6-7 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा जिससे तापमान बढ़ेगा। 8 जून के बाद फिर गर्म हवाएं चलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
  • 3 जून सोमवार को मुरैना, भिंड, इंदौर, रायसेन, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। 4 जून को बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सिवनी, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल और बालाघाट में बारिश के साथ आंधी की आशंका है।

2 हफ्ते बाद मानसून की दस्तक

दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है, संभावना है कि मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच तो इंदौर में 16 जून और भोपाल में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। आज नौतपे की समाप्ति के बाद प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो जाएगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और तेज गर्मी लू से राहत मिलेगी। इस साल मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस साल मानसून ज्यादा समय तक सक्रिय रहेगा ऐसे में पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews