MP Weather : नदी नाले उफान पर, 2 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, आज भी 18 जिलों में मेघगर्जन -बिजली और तेज बारिश का अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

आज श्योपुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी सहित कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Alert Today: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अभी 11 जुलाई तक प्रदेश का मौसम बदला बदला सा रहेगा। इस दौरान भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर संभागों में मध्यम से भारी बारिश होती रहेगी। आज मंंगलवार को 18 जिलों में ते बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 10 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवा का घेरा बनने वाला है, जिससे इंदौर संभाग में अच्छी बारिश होगी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने श्योपुर, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें बड़वानी, खरगोन और झाबुआ में भारी वर्षा/बिजली गिरने और अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर में मध्यम गरज के साथ बौछारें की संभावना है। धार/मांडू, बैतूल, महेश्वर, मुरैना, श्योपुर कलां, पंढुर्ना और पूर्वी विदिशा में हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग

वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश भर में गरज चमक की स्थिति बनी हुई है। नार्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर साउथ राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है, वहीं मानसून ट्रफ और नीचे आई है, जो एमपी के रायसेन, मंडला होते हुए गुजर रही है, ऐसे में आने वाले एक सप्ताह तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews