मध्य प्रदेश मौसम : आज शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

मानसून और चक्रवाती परिसंचरण के चलते शुक्रवार को ग्वालियर, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मानसून के साथ अलग अलग स्थानों पर सक्रिय 5 मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है। आज शुक्रवार को भी 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में 26 जून को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से जून माह में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रहने की उम्मीद है। फिलहाल अगले 4 दिन तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, अशोकनगर और हरदा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।

MP Weather Alert : अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

  • शुक्रवार 20 जून : गुना, अशोकनगर, दमोह, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश । 24 घंटे में साढ़े 4 इंच से ज्यादा वर्षा की संभावना। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश।
  • शनिवार 21 जून: रीवा सीधी में अति भारी बारिश । सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश । प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी-बारिश ।
  • रविवार 22 जून: गुना, अशोकनगर-शिवपुरी में भारी बारिश यानी 24 घंटे में साढ़े 4 इंच । भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश।
  • सोमवार 23 जून: दमोह, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, गुना और अशोकनगर में भारी बारिश । अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश ।

एमपी में सक्रिय है 5 मौसम प्रणालियां

वर्तमान में पूर्वोत्तर झारखंड एवं उससे लगे पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। दक्षिण पंजाब से असम तक पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से फिलहाल पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews