मध्य प्रदेश मौसम : आज 15 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 30 शहरों में भी मेघगर्जन-वर्षा-तेज हवा, पढ़े मानसून पर अपडेट

एक लो प्रेशर एरिया, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। अन्य हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Update : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नदी-नाले उफान पर आ गए है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है। फिलहाल पुरे हफ्ते प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

आज शनिवार को 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज, 9 जिलों में येलो और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।बंगाल की खाड़ी में 26 जून को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से जून अंत तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रहने की उम्मीद है। फिलहाल अगले 24-25 जून तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

चक्रवात समेत कई वेदर सिस्टम सक्रिय

  • वर्तमान में पूर्वोत्तर झारखंड एवं उससे लगे पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध है जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
  • दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। दक्षिण पंजाब से असम तक पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी एमपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर जा रही है।
  • इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से फिलहाल पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।

MP Weather : 24 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

  • शनिवार 21 जून: सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट ।
  • रविवार 22 जून: टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना में भारी बारिश ।बाकी जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट ।
  • सोमवार 23 जून: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया में अति भारी बारिश। गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट ।
  • मंगलवार 24 जून: सागर-दमोह में अति भारी बारिश का अलर्ट ।शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सीधी, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश । अन्य जिलों में  आंधी-बारिश का अलर्ट।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews