मध्य प्रदेश मौसम : बुधवार को 40 जिलों में आंधी- बारिश की चेतावनी, 8 शहरों में हीटवेव का असर, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में आज बुधवार को 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन ग्वालियर, सहित 8 शहरों में लू चलने के आसार हैं।
MP Weather Update

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और 4 सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे में छतरपुर सबसे गर्म रहा, इसमें खजुराहो में 45.5 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17 शहरों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा।आज बुधवार को भी 40 जिलों में मौसम बदला रहेगा।

आज 31 जिलों में बारिश, 9 जिलों में आंधी और 8 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।ग्वालियर चंबल और सागर संभाग में हीटवेव चलने का अनुमान है। फिलहाल 24 मई तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। यहां आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक रह सकती है।25 मई से नौतपा शुरू होगा और 2 जून तक चलेगा हालांकि मौसम प्रणालियों के असर से गर्मी के तेवर थोड़े कम रहेंगे और बादल बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी।

बुधवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव।
  • नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट। आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार में बादल बारिश की स्थिति

4 मौसम प्रणालियां सक्रिय, 5 संभागों में बारिश

वर्तमान में पूर्वोत्तर राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, मध्य पाकिस्तान और बंगाल की ओर कई चक्रवातीय हवाओं की प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके कारण उत्तर भारत से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है।बुधवार को अरब सागर में बनने वाले चक्रवात के गुरुवार को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इन मौसम प्रणालियों के असर से बुधवार से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभागों के जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 24 मई तक बारिश/आंधी/हीटवेव

21 मई बुधवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव।नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार में भी तेज आंधी और बारिश।

22 मई गुरूवार : झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा,बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और धार में आंधी-बारिश का अलर्ट ।

23 मई शुक्रवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

24 मई शनिवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश /हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews