MP Weather : 25 मई से फिर बदलेगा मौसम, आज 12 जिलों में बारिश-बादल, 3 संभागों में हीटवेव, मानसून की एंट्री जल्द! पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज मंगलवार को ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में लू के आसार हैं। वही भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही कहीं-कहीं बारिश हो सकती है
MP weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है। कहीं बादल बारिश का असर देखने को मिल रहा है तो कहीं भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।15-20 जून तक मध्यप्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमान है।आज मंगलवार को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, वही उत्तरी मध्य प्रदेश में लू का असर देखने के लिए मिलेगा। प्रदेश में अगले 3 दिनों के लिए ग्वालियर, भिंड और दतिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

3 संभागों में लू तो कई जिलों में बारिश-तेज हवा

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को भी ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में लू तो भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा के आसार है। इधर, 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है, ऐसे में 24-25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहने वाला है। ज्यादातर जिलों 21, 22 और 23 मई को लू चलेगी और भोपाल में 21- 22 मई को तापमान 43 डिग्री तक जाएगा। 23 मई, 24 मई, 25 मई और 26 मई को तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

आज इन जिलों में बारिश-हीटवेव का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, सागर, मंदसौर, नीमच, श्योपुर कला, बैतूल, सिंगरौली, सीधी, दतिया, निवाड़ी, रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, मैहर, पांढुर्णा, रतलाम, मुरैना, कटनी, पन्ना, छतरपुर जिला में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  • भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।  साथ ही उत्तरी भोपाल,  बैतूल, विदिशा, सागर और उत्तरी छिंदवाड़ाराजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, सिवनी, पांढुर्ना, पन्ना, सतना, रीवा मऊगंज एवं शाजापुर में मध्यम धूल, तूफान के साथ बिजली और ओलावृष्टि और तेज हवाएं 80 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
  • भिंड जिले में तीव्र लू तो ग्वालियर, राजगढ़, शिवपुरी, टीकमगढ़ भोपाल .इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, दतिया, सागर, निवाड़ी,  श्योपुर, अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, भिंड, मुरैना, उज्जैन में कहीं-कहीं लू चल सकती हैै।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है।
  • अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से नमी आ रही है और मौसम में बदलाव देखने को मिल राह है। उधर प्रदेश में लगातार द्रोणिका भी बन रही है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से भी नमी आ रही है। मंगलवार को ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में लू तो भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों में तेज रफ्तार से हव के साथ वर्षा का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews