MP के मौसम में आज से दिखेगा बदलाव, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-बादल-तेज हवा के आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

28-29 अक्टूबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग का मौसम बदला रहेगा, बुधवार को नर्मदापुरम भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बादल के साथ बारिश हो सकती है। 
IMD Weather Update

MP Weather Today: बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के सक्रिय होने से अक्टूबर अंत में मध्य प्रदेश में अलग अलग मौसम के रंग देखने को मिलेंगे। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग में दिन में बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम साफ रहेगा । सोमवार से पूर्वी मप्र के जिलों में रात के तापमान में वृद्धि होगी, हालांकि दिन के तापमान में कमी आ सकती है।आगामी दिनों में अधिकांश जिलों में पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।

सोमवार मंगलवार को ऐसा रहेगा Madhya Pradesh का मौसम

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर को जबलपुर, सिवनी, कटनी, उमरिया, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।
  • 29 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल, अनुपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।बुधवार को नर्मदापुरम भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं बादल के साथ बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा चक्रवाती तूफान दाना कमजोर होकर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में परिवर्तित हो गया है, जो ओडिशा के तट पर मौजूद है, इसके असर से सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। दो दिन बाद बादल छाने के साथ नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews