MP Weather : 3 दिन तक झमाझम वर्षा, आज 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन -बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आने के चलते सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर संभागों में बारिश का दौर 11 जुलाई तक जारी रहेगा, शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
mp weather

MP Weather Alert Today: मानसून की बढ़ती रफ्तार और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।आज सोमवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, और ग्वालियर संभाग में कई जगह पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई है।खास करके जुलाई तक ग्वालियर चंबल में मौसम बदला रहेगा।10 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवा का घेरा बनने वाला है, जिससे इंदौर संभाग में अच्छी बारिश होगी।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर चंबल निमाड़ में भी तेज बारिश ।इंदौर संभाग के जिलों के साथ-साथ छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी और सिवनी में भी तेज बारिश ।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन में तेज बारिश ।
  • खंडवा/ओंकारेश्वर, खरगोन/महेश्वर, और धार/मांडू ,बैतूल, सीहोर, विदिशा/उदयगिरि, रायसेन/भीमबेटिका/सांची, अलीराजपुर, बड़वानी/बावनगजा, बुरहानपुर, इंदौर/एपी, देवास, हरदा में बिजली के साथ बहुत भारी बारिश ।
    में बिजली के साथ भारी बारिश ।
  • इंदौर, धार, सीहोर, देवास, शाजापुर, रायसेन, विदिशा, मुरैना, दतिया, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और डिंडोरी में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।
  • छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी और सिवनी में तेज बारिश की संभावना ।
  • बुरहानपुर, राजगढ़, खंडवा, हरदा, खरगोन, नर्मदापुरम,झाबुआ, उज्जैन, अलीराजपुर, बड़वानी, आगर, भिंड, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, पन्ना सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश ।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां

अलग-अलग स्थानों पर 3 मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं।मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सीधी, डाल्टनगंज, आसनसोल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर सक्रिय हो गया है। पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। गुजरात से लेकर केरल तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। मानसून द्रोणिका नीचे आकर मध्य प्रदेश से गुजर रही है, इसके चलते अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी आने से भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर संभागों में बारिश का दौर 11 जुलाई तक जारी रहेगा, शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews