मध्य प्रदेश वेदर : आज सोमवार को 20 जिलों में भारी बारिश-बिजली-बादल का अलर्ट, 25 शहरों में बूंदाबांदी, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

अलग-अलग स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अभी तीन-चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बने रहने की संभावना है। 30 जून से 4 जुलाई तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आसार हैं।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर आ गए है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है और कई गांवों का संपर्क टूट गया है। फिलहाल 4-5 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज सोमवार को 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

1 और 2 जुलाई को प्रदेश में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग में वर्षा का असर ज्यादा रहेगा लेकिन इंदौर उज्जैन संभाग के जिलों में कम। 1 जुलाई को 6 जिलों (श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मांडला, बालाघाट, पांढुर्णा ) में अति भारी बारिश और 2 जुलाई को 5 जिलों में (नीमच, मंदसौर, सिवनी, बालाघाट, मंडला) में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियों

  • बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात भी संबद्ध है जिसके ओडिशा, झारखंड की तरफ बढ़ने के आसार हैं।
  • दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात से एक द्रोणिका बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा से होकर जा रही है।
  • उत्तरी हरियाणा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात और दक्षिण उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी अरब सागर में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। अलग अलग स्थानों पर बनी इस मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर बना हुआ है।

MP Weather : 4 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

  • सोमवार 30 जून: ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर,विदिशा, सागर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट ।
  • मंगलवार 1 जुलाई: ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, पन्ना, कटनी, मंडला, बालाघाट, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । श्योपुर, नीमच, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, खंडवा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, सतना, मैहर, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का अलर्ट ।
  • बुधवार 2 जुलाई: रतलाम, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर,विदिशा, रायसेन, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर और मंडला में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।उज्जैन, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, खरगोन, खंडवा, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, मैहर और सतना में भारी बारिश ।
  • गुरूवार 3 जुलाई: ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा,राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश यलो अलर्ट।

MP Weather Forecast till 4 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews