MP Weather : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा नए सिस्टम का प्रभाव, कई जिलों बारिश-तेज हवा के आसार, आज इन जिलों में चलेगी लू, जानें अपडेट

सोमवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और मंगलवार को भोपाल, विदिशा, सागर में बादल, बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। आज रविवार को छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ में लू चल सकती है।
MP Weather update

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज रविवार शाम से बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से सोमवार-मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई। आज रविवार को मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। 10 जिलों में लू का भी अलर्ट जारी किया गया है।सभी वेदर सिस्टम के जाने के बाद फिर मई में तेज गर्मी पड़ने का अनुमान बै।

आज इन जिलों में लू का अलर्ट, बढ़ेगा तापमान

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, खंडवा, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ में हीट वेव यानि लू चल सकती है। आज भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री , इंदौर में 41 डिग्री, ग्वालियर में 41 डिग्री और जबलपुर में 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
  • मई के महीने में भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में पारा चढ़ने के साथ तेज गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान छतरपुर, खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री. भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

सोमवार से दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश-आंधी के आसार

  1. एमपी मौसम विभाग की मानें तो ईरान की ओर से एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके प्रभाव से 5 मई की शाम से फिर मौसम में बदलाव दिखेगा। 6-7 मई को भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी एमपी में बारिश-आंधी की संभावना है।
  2. विंध्य, महाकौशल, बुंदेलखंड के 13 जिलों सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनूपपुर, शहडोल, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को बैतूल,भोपाल, विदिशा, सागर में बादल छाएंगे और तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मई के तीसरे और चौथे हफ्ते में भी बारिश-ओले के संकेत हैं ।

जानिए क्या कहता है एमपी का मौसम विभाग 

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर सक्रिय है। राजस्थान एवं मराठवाड़ा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। साथ ही मराठवाड़ा से लेकर विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ से होते हुए मेघालय तक एक द्रोणिका बनी हुई है।इन मौसम प्रणालियों और पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने की वजह से रविवार को प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार-मंगलवार को प्रदेश में बादल छाने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews