MP Weather : छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश-तेज हवा की चेतावनी, इन शहरों में चलेगी लू , जानें पूरे हफ्ते का मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज मंगलवार को पश्चिमी मध्यप्रदेश में लू चल सकती है, जबकि पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बादल, हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।वही 8-9 मई को भी गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
MP Weather update

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बादल, बारिश और हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। आज मंगलवार इंदौर-उज्जैन संभाग के साथ भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, राजगढ़, गुना, बैतूल, विदिशा और सागर में गर्मी का तेज असर रहेगा,इस दौरान दिन का टेम्प्रेचर 40 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वही पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 8-9 मई को भी गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

आज कैसा रहेगा मौसम

  • आज मालवा-निमाड़ के इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में हीट वेव चल सकती है , पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार को उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन , खंडवा, भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, राजगढ़,  सागर, गुना, बैतूल, विदिशा में हीट वेव चल सकती है।भोपाल में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
  • सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।इस बीच हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। अनूपपुर, शहडोल में भी मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा।

8 से 10 मई के बीच ऐसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 8 मई को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग , रतलाम नीमच, मंदसौर, और खरगोन में हीट वेव चल सकती है।  पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा में बादल और आंधी चलने के आसार हैं। 10 मई तक मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में तेज गर्मी का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान छतरपुर, खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री. भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

एक साथ सक्रिय है कई वेदर सिस्टम

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर द्रोणिका और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर सक्रिय है। राजस्थान एवं मराठवाड़ा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। साथ ही मराठवाड़ा से लेकर विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ से होते हुए मेघालय तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इन मौसम प्रणालियों और पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं के साथ नमी आने की वजह से आंशिक बादल छाने, बारिश और आंधी की स्थिति बन गई है । पूर्वी हिस्सों में बादल बारिश तो उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण हिस्से में मौसम साफ रहेगा। 8 और 9 मई को हीट वेव चलने का अलर्ट है।इधर, 9 मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews