दशहरे के बाद फिर बदलेगा MP का मौसम, आज कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते के वेदर का हाल

मंगलवार को अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather update

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश में अबतक 34 जिलों से मानसून की विदा हो चुकी है, लेकिन लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते 21 जिलों में मानसून की विदाई नहीं हो पाई है। वही बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुआ निम्न दाब क्षेत्र कमजोर होने के कारण पूर्वी एमपी में इस हफ्ते बारिश की स्थिति बनती दिख रही है।

अगले हफ्ते से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट आते ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है।  दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा।आज मंगलवार को रीवा जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में बूंदाबांदी और बादल की स्थिति बनने के आसार है। इधर, 9 अक्टूबर को लक्षद्वीप एवं अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

MP के इन जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, डिंडोरी और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात के आसार है।राज्य के पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी और बादल की स्थिति बन सकती है।
  • ग्वालियर में 7- 8 अक्टूब को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहेंगे।9-10अक्टूबर हवा में नमी आने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।11-12 अक्टूबर को दिन में गर्मी लेकिन रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा।

अबतक इन जिलों से Monsoon विदा

अबतक दक्षिण-पश्चिम मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी ,श्योपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना समेत 35 जिलों से विदा हो गया है। अनुमान है कि इसी हफ्ते पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews