मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, फिर एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, 13 जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

बंगाल की खाड़ी में 4 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र और एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने से पांच-छह अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में आखिरी दौर की हल्की बारिश होने का अनुमान है।
MP Weather

MP Weather Update Today : कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 5-6 अक्टूबर को कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते है और जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।इसके बाद अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और महीने के आखिरी सप्ताह में गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।

मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर कलां से मानसून ने विदा ले ली, अगले तीन दिन में भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से भी मानसून की वापसी संभव है।10 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के अन्य जिलों से  मानसून के लौटने का अनुमान है। बांग्लादेश के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश से अभी लगभग 10 दिन तक मानसून की वापसी की उम्मीद नहीं है।

एमपी के इन जिलों में फिर बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में बांग्लादेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और बांग्लादेश के पास आज शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है, इसके प्रभाव से दो दिन बाद जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, शेष क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं।आने वाले दिनों में अनूपपुर, सतना, डिंडौरी, रीवा, शहडोल, मऊगंज, उमरिया, सीधी, कटनी, सिंगरौली और मैहर में बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ होते हुए गुजर रही है। पूर्वोत्तर बिहार एवं दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवाती घेरे से होते हुए अंडमान सागर तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। लक्षद्वीप और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर भी चक्रवाती घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में 4 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र और एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने के संकेत मिले हैं, जिससे पांच-छह अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में आखिरी दौर की हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews