मध्य प्रदेश मौसम का हाल, आज इन जिलों में बारिश के आसार, कब होगी ठंड की दस्तक? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और द्रोणिका के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। सोमवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। रीवा और सागर में भी मौसम बदला रह सकता है।
CG Weather

MP Weather Update Today : बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ लो प्रेशर एरिया कमजोर होने से इसी हफ्ते में पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने का अनुमान है।हालांकि चक्रवात और वातावरण में नमी के चलते पूर्वी हिस्से यानि जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार है।आज सोमवार को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबलपुर, शहडोल संभाग को छोड़कर शेष क्षेत्रों में के प्रति चक्रवात के प्रभाव से मौसम अब धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। तीन-चार दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की वापसी के संकेत भी मिल रहे है।इसके बाद अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और तापमान में गिरावट से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। संभावना है कि 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट आएगी और पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

  • आज सोमवार को सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
  • खरगोन, बड़वानी, ग्वालियर, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं वज्रपात हो सकता है।
  • ग्वालियर में 7- 8 अक्टूब को बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहेंगे।
  • 9-10अक्टूबर हवा में नमी आने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होगी।11-12 अक्टूबर को दिन में गर्मी लेकिन रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा।

MP Weather विभाग का ताजा अपडेट

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में उत्तरी गांगेय क्षेत्र और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। झारखंड से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तरी गांगेय क्षेत्र एवं उससे लगे पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवात से होकर जा रही है। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अतिरिक्त राजस्थान एवं उससे लगे मध्य प्रदेश पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

अबतक इन जिलों से Monsoon विदा

अबतक दक्षिण-पश्चिम मानसून नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,  मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी ,श्योपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना समेत 35 जिलों से विदा हो गया है। अनुमान है कि इसी हफ्ते पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।सबसे आखिरी में पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग से मानसून विदा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews