मप्र वेदर अपडेट : 48 घंटे में करवट लेगा मौसम, फिर बारिश-ओले की चेतावनी, तेज आंधी के भी आसार, पढ़ें IMD लेटेस्ट पूर्वानुमान

1 और 2 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और लू का असर देखने को मिलेगा।
mp weather

MP Weather Update : 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के 6 संभागों में मौसम के बदलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ बादल छाने और कहीं कहीं हल्की बारिश ओले की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। हालांकि अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में तापमान बढ़ने के साथ लू चलने का अनुमान है।

आज रविवार सोमवार से प्रदेश के तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आज भोपाल में आसमान साफ रहेगा लेकिन हवा का गति 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। तापमान अधिकतम 35 डिसे तो न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।  इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में भी दिन का पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह सकता है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में बादल बारिश, दूसरे में चलेगी लू

1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम ,जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावनाहै।अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।

1-2 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • 1 अप्रैल मंगलवार: हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक के आसार ।
  • 2 अप्रैल बुधवार: बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, इंदौर, देवास में गरज-चमक, आंधी की स्थिति रह सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews