मध्य प्रदेश मौसम का ताजा हाल, आज भी कई जिलों में बारिश-बिजली और आंधी के आसार, पढ़े पूरे हफ्ते का पूर्वानुमान

इंदौर-जबलपुर ग्वालियर संभाग में बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवा चलेगी और हल्की बारिश का भी दौर बना रहेगा। प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी।
mp Weather Update

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अलग अलग स्थानों पर सक्रिय दो वेदर सिस्टम की एक्टिविटी के चलते अचानक से मौसम बदल गया है और बारिश की स्थिति बन गई है।अगले दो दिन इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर के क्षेत्र में यही स्थिति बनी रहेगी। कम दबाव का क्षेत्र होने से हल्की बारिश व बूंदाबांदी का अनुमान है।

रविवार को कई जिलों में बारिश हुई और आज सोमवार को भी इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, देवास, इंदौर, धार, अलीराजपुर, नीमच में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी जारी रहने की संभावना है। ठंडी हवा से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। संभवत: सामान्य से दो से तीन डिग्री तापमान नीचे रहेगा। 16 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश की स्थिति कमजोर हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग ने आज सोमवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, आलीराजपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, आगर-मालवा, शाजापुर, बैतूल में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, हरदा, देवास, इंदौर, धार, अलीराजपुर, नीमच में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी जारी रहने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग

पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में  और तमिलनाडु के तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक एक चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। राजस्थान छग पर प्रति चक्रवात भी बने हुए हैं।14 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर निम्न दाब क्षेत्र बनेगा।इन मौसम प्रणालियों के असर से अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। ऐसे में इंदौर-जबलपुर ग्वालियर संभाग में बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवा चलेगी और हल्की बारिश का भी दौर बना रहेगा। प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की गतिविधियां बंद होंगी।

जानिए अबतक कहां कहां से विदा हो चुका है Monsoon

अबतक दक्षिण-पश्चिम मानसून नर्मदापुरम, उत्तरी सिवनी, मंडला, डिंडोरी और पूर्वोत्तर बालाघाट, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल , सिंगरौली , नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी ,श्योपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना समेत 46 जिलों से विदा हो गया है। अनुमान है कि इसी हफ्ते पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews