मध्य प्रदेश मौसम: पूरे हफ्ते जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज कई जिलों में बारिश-बिजली और बादल का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

सोमवार मंगलवार को ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है, शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 14 अगस्त के बाद नए सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।
IMD Weather Update

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में एक हफ्ते हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज सोमवार को भोपाल, ग्वालियर-चंबल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों में कही कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।इधर, 14 अगस्त के बाद नए सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी से 17 अगस्त तक अच्छी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • विदिशा, शाजापुर, राजगढ़, गुना, देवास, पचमढ़ी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, खंडवा, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम में हल्की बारिश के आसार।
  • मुरैना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल में भारी बारिश ।
  • भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, मैहर, उमरिया, कटनी, भोपाल, सीहोर, पांढुर्ना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना पन्ना, छतरपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट में मध्यम बारिश ।
  • सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ और अलीराजपुर में भी बारिश ।

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून ट्रफ गंगानगर से दिल्ली और सीधी होते हुए गुजर रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन नॉर्थ-ईस्ट के ऊपर एक्टिव है। एक अन्य मानसून ट्रफ गुजर रही है।इसके असर से  सोमवार मंगलवार को ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है, शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 14 अगस्त के बाद नए सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।14 से 17 अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलेगा।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

1 जून से 11 अगस्त तक की स्थिति में मध्य प्रदेश में औसत रूप से 16% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 15% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 18% ज्यादा पानी गिर चुका है। जबलपुर और भोपाल संभाग के सभी जिलों में अब तक की सामान्य ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, सागर और बालाघाट में 30 इंच या इससे अधिक बारिश हो चुकी है। मंडला में आंकड़ा 40 इंच से अधिक है। मंडला की सामान्य बारिश 47 इंच है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews