MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में होगा उतार-चढ़ाव, इन जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, ओलावृष्टि की भी संभावना

मौसम विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आने वाले तीन दिनों में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिलेगी।
MP Weather

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बरसात ने लोगों को चिंता में भी डाल दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों के मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली थी। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हुई थी। अब आने वाले दिनों में बिलासपुर और दुर्ग संभाग में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में गरज-चमक का दौर भी देखने को मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं की मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग में आने वाले तीन दिनों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 25 और 26 अप्रैल को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत लगभग 35 जिलों में बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

इन जगहों पर होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, जबलपुर, नीमच, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, धार, हरदा, छिंदवाड़ा, बैतूल, बुरहानपुर, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, आगर मालवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, रायसेन, दमोह, विदिशा, सागर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में बारिश होने की संभावना है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews