मध्य प्रदेश में ठंड का सितम, 30 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट; कई शहरों में पड़ सकता है पाला

मध्य प्रदेश में ठंड अपना कहर बरपा रही है। अधिकतम जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है।
up weather alert

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड लगातार अपना कहर बरपाती नजर आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में कंपकंपाने वाली ठंड हो रही है और राजधानी भोपाल में तो सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। ठंड के सितम को देखते हुए मौसम विभाग में कई जगह पर पाला पड़ने और भयंकर ठंड होने का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में लगातार बर्फीली हवाएं आ रही है, जिसकी वजह से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शीतलहर से कई शहरों का तापमान गिर गया है। सुबह और शाम को कोहरा और ओस देखने को मिल रही है लेकिन दोपहर में भी सर्द हवाओं के चलने का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज रविवार कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम का हाल ?

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश की अधिकतर जिलों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से बर्फीली हवाएं आ रही है। इन बर्फीली हवाओं की वजह से इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में दिन का तापमान भी कम हुआ है। रात के तापमान में भी गिरावट का दौर जा रही है। आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान लगाया गया।

मौसम विभाग ने किया शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज 30 से ज्यादा जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल सहित रतलाम, सिवनी, गुना, राजगढ़, मंडला, उमरिया, नर्मदापुरम, नीमच, शाजापुर, जबलपुर, सिवनी, शहडोल, पचमढ़ी, सीहोर, कटनी जैसे शहरों में शीतलहर का असर लगातार देखने को मिल रहा है, जो आने वाले दिनों में बना रहेगा। दिसंबर के अंत से जनवरी के बीच से 22 दिन सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कोल्ड वेव और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

क्या यहाँ भी पड़ सकता है पाला ?

मौसम विभाग के मुताबिक शाजापुर, रायसेन, विदिशा और सीहोर जैसी जगहों पर तीव्र शीतलहर चल सकती है। यहां पाला पड़ने की संभावना भी जताई गई है। इसके अलावा उज्जैन, इंदौर, सीधी, नरसिंहपुर, बैतूल और धार जैसे शहरों में ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट लाएगी।

देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो 15 दिसंबर को पंजाब के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। 14 से 16 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, 15 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा में शीत लहर का प्रभाव रहने की संभावना है। वहीं, 17 से 20 दिसंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 15 से 20 दिसंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में शीत लहर का असर दिख सकता है। इसके अलावा, 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी शीत लहर की स्थिति बन सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews