MP Breaking News

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड ने फिर दिखाए तेवर, उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल चुका है। पिछले कुछ दिनों से ठंड जहां बिल्कुल गायब हो गई थी, तो वहीं अब एक बार फिर इसने अपना असर दिखना शुरू कर दिया। चलिए आने वाले दिनों के मौसम का हाल जान लेते हैं।
up Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर पूरी तरह से करवट ले चुका है। पिछले लगभग 6 दिनों से ठंड का असर कम हो गया था लेकिन अब एक बार फिर इसमें तेजी नजर आई है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में लगातार ठंडी हवाएं चल रही है, जिससे सर्दी का एहसास हो रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक जो शीतलहर फिलहाल शहरों में चल रही है, उनकी रफ्तार बढ़ सकती है। इन हवाओं की वजह से एक हफ्ते तक ठंड बढ़ेगी। हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी हो चुका है। जिसकी वजह से तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट आई है।

तापमान में आई गिरावट

हवाओं की रफ्तार की वजह से कई शहरों के तापमान में गिरावट का असर देखने को मिला। राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक घट गया। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, पचमढ़ी, दमोह, राजस्थान, रीवा, खजुराहो, नरसिंहपुर, सीधी, सागर, सतना, उमरिया, टीकमगढ़ में भी तापमान में गिरावट आई है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों को लेकर जो अनुमान जताया गया है। उसके मुताबिक शनिवार से ठंड का असर तेज होने वाला है। हवाएं एक बार फिर उत्तर दिशा की ओर चल रही है। जिसकी वजह से सर्द हवाओं का प्रदेश में प्रवेश होगा और तापमान में गिरावट आएगी। लगभग एक सप्ताह तक ठंड का असर देखने को मिलने वाला है।

शुष्क रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कहीं कोई खास अलर्ट तो जारी नहीं किया गया है लेकिन तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट नजर आ रही है। इसके कारण दिन और रात में ठंडी हवा चलेगी और लोगों को सर्दी का एहसास होगा। शहरों के तापमान में उछाल और गिरावट चलती रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड ने फिर दिखाए तेवर, उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट, जानें मौसम का हाल